फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मैरिज पैलेस मालिक को लगी गोली, मौत

मैरिज पैलेस मालिक को लगी गोली, मौत

Sat, 08 Jun 2019 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मैरिज पैलेस मालिक को लगी गोली, मौत
जालंधर। थाना आदमपुर में पड़ते गांव अलावलपुर के मोहल्ला प्रेम नगर में शनिवार को रिवाल्वर साफ करते समय अचानक चली गोली लगने से मैरिज पैलेस मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह मंड के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुरिंदरजीत कौर मंड ने बताया कि उसके पति ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी रिवाल्वर को पुलिस के पास जमा करवाया था। शुक्रवार को वह अपनी रिवाल्वर पुलिस से वापिस घर लेकर आए थे। और रिवाल्वर को बेचने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे के करीब पति रिवाल्वर साफ कर रहे थे। वह दूसरे कमरे में बैठी घर का काम कर रही थी। अचानक कमरे से गोली की आवाज आई, जब उसने अंदर जाकर देखा गया तो उसके पति जमीन पर पड़े थे और सिर में गोली लगी थी। गोली की आवाज और महिला को शोर सुनकर मोहल्ला निवासी इक्कठा हुए। इसके बाद पुलिस के घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अलवालपुर पुलिस चौकी और जिला मुख्यालय से पहुंचे आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। कुलविंदर सिंह मंड का जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर व्यास पिंड के पास मैरिज पैलेस है। मंड के दोनों बच्चे बेटा और बेटी विदेश में सेटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed