{"_id":"5cf15571bdec22076f512270","slug":"155931996818-hoshiarpur-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के मामले में गलत बयानी पर एसएचओ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा तस्करी के मामले में गलत बयानी पर एसएचओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर थाना सदर की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। इसके बाद एसएसपी ने थाना सदर के एसएचओ राजेश अरोड़ा को निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक नशा तस्करी के एक मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ओर से उनकी गिरफ्तारी की लेकर पुलिस की बनाई कहानी को चुनौती दी थी। सूत्रों के मुताबिक सदर पुलिस ने गत अक्तूबर में नशा तस्करी के एक मामले में कुछ युवकों की गिरफ्तारी की थी। उक्त मामले में पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी का वक्त रात साढ़े तीन बजे का दर्शाया गया था। खास बात यह है कि उसी दिन सुबह के कुछ अखबारों में यह खबर छपी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के वकील ने इसी मुद्दे पर पुलिस की कहानी को चैलेंज किया था कि जब अल सुबह साढ़े तीन बजे गिरफ्तारी हुई तो फिर सुबह के अखबार में खबर कैसे छप गई।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की ओर से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भेज कर पुलिस की कहानी को झूठ बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग की गई थी। सूत्रों के मुताबिक उक्त शिकायतों के आधार पर की गई जांच के बाद ही एसएचओ सदर राजेश अरोड़ा को निलंबित किया गया है। इस संबंध में एसएसपी जे एलांचेझियन ने बात की गई तो उन्होंने एसएचओ को निलंबित किए जाने की पुष्टि तो की लेकिन व्यस्तता का बहाना बना कर ज्यादा विवरण देने की बात टाल गए।