{"_id":"5ca63934bdec222ffc35a2af","slug":"151554397492-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच ने परिवारिक सदस्यों के जोब कार्ड बनाकर की ठगी, आठ पर पर्चा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच ने परिवारिक सदस्यों के जोब कार्ड बनाकर की ठगी, आठ पर पर्चा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई में खुलासा, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। जिले के गांव वल्लेशाह में पूर्व सरपंच की ओर से अपने ही पारिवारिक सदस्यों के मनरेगा स्कीम के तहत जॉब कार्ड बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी बंता सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला था कि गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर जॉब कार्ड बनवाए हुए हैं। इस संबंधी उन्होंने आरटीआई के तहत सूचना मांगी।
सूचना में पता चला कि पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए पारिवारिक सदस्यों, अविवाहित लड़के-लड़कियों के नाम पर मनरेगा के जॉब कार्ड बनवाए। कानून अनुसार शादीशुदा व्यक्ति के नाम पर ही मनरेगा स्कीम के तहत जॉबकार्ड बन सकते हैं। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि बंता सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए सरपंच जरनैल सिंह, पत्नी सुरजीतो बाई, नानको बाई, लड़के खजान सिंह, मुखत्यार सिंह, महल सिंह, चिमंदर सिंह और जसविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।