फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मारपीट करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच सहित 12 नामजद

मारपीट करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच सहित 12 नामजद

Fri, 11 Jan 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच सहित 12 नामजद
मारपीट के आरोप में कांग्रेसी सरपंच सहित 12 नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गुटबाजी के चलते कांग्रेसी पंच के पति सहित अन्य कुछ लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गांव डाला की मौजूदा कांग्रेसी सरपंच सहित 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थाना मेहना के एएसआई रघुविंदर प्रसाद का कहना है कि शिकायतकर्ता इकबाल सिंह वासी गांव डाला ने कहा कि गांव की मौजूदा कांग्रेसी सरपंच 9 जनवरी को जीत की खुशी में गांव में धन्यवाद रैली निकाल रही थी। इस दौरान कांग्रेसी पंच का पति जगजीवन सिंह और जगराज सिंह वहां से गुजर रहे थे तो राजनीतिक गुटबाजी के चलते सरपंच कुलदीप कौर के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं महिला मंजीत कौर के घर में दाखिल होकर आरोपियों ने पथराव किया और उसके साथ मारपीट की। उन्हें मोगा को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आरोपी कांग्रेसी सरपंच कुलदीप कौर समेत उसके पति डॉ. जगसीर सिंह सीरा, जगतार सिंह तारा, मोहना सिंह, सुरजीत सिंह तोता, मनप्रीत सिंह काका, जगसीर सिंह, प्रीतम सिंह, रखविंदर सिंह रक्खा, हरजिंदर सिंह, सुर्जन सिंह और निर्मल सिंह वासी गांव डाला के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed