फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पूर्व पंच के घर से 600 लीटर देसी शराब व चालू भट्ठी बरामद

पूर्व पंच के घर से 600 लीटर देसी शराब व चालू भट्ठी बरामद

Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पंच के घर से 600 लीटर देसी शराब व चालू भट्ठी बरामद
पूर्व पंच के घर पर बन रही थी शराब
विज्ञापन

छापामारी में 600 लीटर शराब, भट्ठी बरामद
पंचायती चुनाव के लिए बनाई जा रही थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बाघापुराना के गांव वड्डा घर में पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व पंच के घर पर शराब बनाई जा रही थी। इसका खुलासा एक्साइज विभाग की ओर से सोमवार को वड्डा घर में पूर्व पंच राजकुमार के घर पर की गई छापामारी के दौरान हुआ। विभाग की टीम ने घर से तीन ड्रमों में से 600 लीटर लाहन और चालू शराब की भट्ठी पकड़ी। थाना बाघापुराना में पूर्व पंच समेत दो लोगों के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया है।
एक्साइज इंस्पेक्टर बलकरन सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने टीम के साथ गांव वड्डा घर स्थित पूर्व पंच राजकुमार के घर पर दबिश दी। घर से तीन ड्रमों से 600 लीटर देसी शराब और शराब की चालू भट्ठी बरामद हुई। छापामारी के दौरान आरोपी शराब तस्कर फरार होने में सफल हो गए। मामले की प्राथमिक जांच के बाद टीम ने थाना बाघापुराना में आरोपी पंच राजकुमार और गुरतेज सिंह वासी वड्डा घर के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में केस दर्ज कराया। चर्चा यह है कि 30 दिसंबर को होने वाले पंचायती चुनाव के लिए पूर्व पंच के घर पर शराब बनाई जा रही थी। थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन

वीडियो में कैद हुआ फरार शराब तस्कर
एक्साइज विभाग की टीम और पुलिस ने जिस शराब तस्कर गुरतेज सिंह को उक्त मामले में भगोड़ा दिखाया है, दरअसल वह छापामारी के दौरान मौके पर मौजूद था और टीम ने उसे काबू भी कर लिया था। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुई है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा है कि वायरल वीडियो उन्होंने देख लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों को गंभीरता से जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन कहा कि शराब तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा, फिर चाहे वह किसी भी राजनेता का सगा ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतलुज दरिया के पास भी बनाई जा रही थी शराब
मोगा। थाना धर्मकोट पुलिस ने सतलुज दरिया के पास छापामारी कर 250 लीटर देसी शराब और शराब की चालू भट्ठी बरामद की है। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान शराब तस्कर फरार होने में सफल हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह के अनुसार रविवार की शाम करीब साढे सात बजे उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जींदड़ा के पास सतलुज दरिया के पास दबिश कर दी। इस दौरान अवैध शराब बना रहे तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से 250 लीटर देसी शराब व शराब की चालू भट्ठी बरामद कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed