{"_id":"5b8ebc91867a554868295920","slug":"151536081041-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंट 3.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेवल एजेंट 3.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेवल एजेंट 3.5 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से ठग चुका है 22 लाख रुपये
तीन मामले पहले से दर्ज, कोर्ट में चल रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहाती क्षेत्र में पड़ते थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट को 3.5 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी गुरुतेग बहादुर नगर थाना भार्गव कैंप के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। उसने आस्ट्रेलिया और कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों से करीब 22 लाख की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार ट्रेवल एजेंट के धंधे में नुकसान होने के कारण आरोपी दीपक शर्मा नशा बेचने में लग गया।
थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस टीम ने लांबड़ा के चिट्टी मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी दीपक शर्मा स्कूटर से आ रहा था। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर 3.5 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी दीपक शर्मा का ट्रेवल एजेंट का काम था जिसने ऊना के रहने वाले हरीश कुमार को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी की थी। इसके अलावा आरोपी दीपक ने अपने साथी संजीव कुमार के साथ मिलकर हैबोवाल जिला लुधियाना के रहने वाले शिव कुमार से भी आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी की थी। इसके अलावा तलवंडी जट्टां जिला एसबीएस नगर के रहने वाले अमरजीत कौशल से भी कनाडा भेजने के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी मारी थी। यह तीनों मामले अदालत में चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि ट्रेवल एजेंट में नुकसान होने के कारण आरोपी दीपक नशा बेचने लग गया। वह जालंधर के रहने वाले शेखर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम हेरोइन खरीदता था और आगे 5000 या 5500 रुपये में बेचता था। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।