फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा मंडल प्रधान 325 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार

भाजपा मंडल प्रधान 325 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार

Wed, 11 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल प्रधान 325 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार
सभी केंद्र
विज्ञापन

भाजपा मंडल प्रधान 325 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार
स्पेशल टास्क फोर्स कपूरथला की टीम ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
भाजपा मंडल प्रधान सुल्तानपुर लोधी को स्पेशल टास्क फोर्स कपूरथला की टीम ने 325 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है।

सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि एएसआई गुरदीप सिंह सहित एसटीएफ टीम के एचसी अरविंदरजीत सिंह, हरवेल सिंह और अमरजीत सिंह निजी गाड़ी में सवार होकर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टी-प्वाइंट रध्सधीरपुर में पूर्व दिशा से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दियाए जोकि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर से भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसे काबू कर जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश पुरी बताया, जोकि भाजपा मंडल सुल्तानपुर लोधी का प्रधान है। एएसआई गुरदीप सिंह ने राकेश पुरी की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब 325 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि गोलियों की बरामदगी संबंधी राकेश पुरी कोई मेडिकल बिल या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। जिसके आधारपर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले बंटी पुत्र जगतार सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा कपूरथला को गांव दीपेवाल मार्ग से 60 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed