{"_id":"5b784f5c42c7924667530329","slug":"141534611292-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक-बैलगाड़ी की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत बीएसएफ की पोस्ट नेकी राम के पास बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार एक नौजवान की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना सदर पुलिस ने बैलगाड़ी के मालिक गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में बलवंत सिंह पुत्र बख्तवार सिंह वासी गांव हबीब वाला ने बताया उसका भतीजा संदीप सिंह पुत्र मल्ला सिंह वासी गांव हबीब वाला और वह खुद बाइक पर सवार होकर गांव हबीब वाला आ रहे थे। बीएसएफ की चौकी नेकी राम के पास एक बैलगाड़ी उनकी बाइक से टकरा गई। बैलगाड़ी का बीम संदीप के सीने में घुस गया। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया बैलगाड़ी के मालिक गुरजंट सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी ढाणी नेकी राम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।