{"_id":"5b1171e24f1c1b9e6e8b5c46","slug":"141527869922-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के रिश्तेदार होटल कारोबारी की गन प्वाइंट पर गाड़ी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के रिश्तेदार होटल कारोबारी की गन प्वाइंट पर गाड़ी लूटी
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर सांसद के रिश्तेदार से फार्च्यूनर लूटी
होटल कारोबारी की पत्नी माथा टेकने जा रही थीं दरबार साहिब
थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने केस दर्ज शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत दुर्गा कालोनी के पास शुक्रवार की सुबह लुटेरों ने सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के रिश्तेदार होटल कारोबारी जसविंदर सिंह सरोआ की फार्च्यूनर गाड़ी लूट ली। घटना उस समय हुई जब सरोआ की पत्नी पत्नी तरलोचन कौर दरबार साहब में माथा टेकने जा रही थी। लूट की सूचना पाकर पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी में त्रिलोचन कौर के तीन मोबाइल फोन थे, जिनकी लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
त्रिलोचन कौर सरोआ ने बताया कि वह सुबह 5:00 बजे अपने घर वरियाणा गांव से फार्च्यूनर गाड़ी में ड्राइवर राजकुमार राजू के साथ दरबार साहब के लिए निकली थी। एचएम वी कॉलेज रोड पर दुर्गा कालोनी के नजदीक सड़क पर पत्थर पड़े हुए हैं। इस बीच एक पत्थर गाड़ी पर आकर लगा, चालक ने जैसे ही साइड से निकलने की कोशिश की तो अचानक ही दो लुटेरे गाड़ी के आगे आ गए और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बाहर निकलने के लिए कहा।
ड्राइवर के मना करने पर उन्होंने कार की अगली सीट का शीशा तोड़कर दरवाजा खोल लिया और ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी। दोनों लुटेरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना से जालंधर में दहशत का माहौल बन गया है। इस रोड पर सब्जी मंडी है, जहां पर काफी भीड़ रहती है।