फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मौजूदा व पूर्व सरपंच समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मौजूदा व पूर्व सरपंच समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 27 May 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
मौजूदा व पूर्व सरपंच समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सरपंच समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

फंड और जमीन की नीलामी में हुई पांच लाख रुपये की हेराफेरी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरिफके पुलिस ने गांव उसमान वाला की सरकारी जमीन और फंडों को खुर्दबुर्द कर पांच लाख बीस हजार 930 रुपये की घपलेबाजी के आरोप में मौजूदा व पूर्व सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दी गई शिखायत में जगतार सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासा उसमान वाला ने बताया गांव उसमान वाला के विकास के लिए सरकारी की ओर से भेजे गए फंड में हेराफेरी हुई है। इसके अलावा सरकारी जमीन से होने वाली आमदनी में भी घपलेबाजी हुई है। इस मामले की पड़ताल में पता चला कि सरकार के भेजे गए विकास कार्यों के फंड में पांच लाख बीस हजार 930 रुपये का घपला हुआ है। इस हेराफेरी में पूर्व सरपंच शिंदो, मौजूदा सरपंच दारो, उसमान वाला पंचायत का सचिव अजय कुमार व बख्शीश सिंह पुत्र गज्जन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना आरिफके पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस मामले की पड़ताल कर रहे एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया सरकार की ओर से गांव के विकास कार्यों में के लिए भेज गए फंड और सरकारी जमीन की नीलामी में हेराफेरी हुई है। मामले की बारीकी से जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed