{"_id":"5ada1b3e4f1c1b66098b5a5a","slug":"141524243262-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला के साथ दुराचार करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिला के साथ दुराचार करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुराचार, तीन के खिलाफ केस दर्ज
घर में बच्चों के साथ सो रही महिला से वारदात, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना लक्खोके बहराम के तहत एक गांव के घर में तीन व्यक्तियों ने जबरदस्ती घुसकर रात के समय बच्चों के साथ अकेली सो रही महिला से दुराचार किया। जख्मी हालत में महिला को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता के बयान पर थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
पीड़िता (30) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घटना वाली रात वह बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। उसका पति किसी कामकाज के सिलसिले से बाहर गया था। आरोपी बलविंदर सिंह अपने दो साथी गुरबचन सिंह व टहल सिंह के साथ 16-17 अप्रैल की रात को उसके घर में घुस गए। बलविंदर ने अपने दोनों साथियों की मदद के साथ उससे दुराचार किया। पीड़िता को जख्मी हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बलविंदर सिंह, गुरबचन सिंह व टहल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार है।