फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस के नाम पर गैंगस्टर के परिवार से 23 लाख की वसूली

पुलिस के नाम पर गैंगस्टर के परिवार से 23 लाख की वसूली

Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के नाम पर गैंगस्टर के परिवार से 23 लाख की वसूली
‘पुलिस के नाम पर गैंगस्टर के परिवार से 23 लाख की वसूली’
विज्ञापन

रिश्वत प्रकरण की जांच में जुटी विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा बहिबल के परिवार से उसके छोटे भाई को क्लीन चिट दिलाने के लिए एक इंस्पेक्टर के नाम पर 23 लाख की वसूली की है। फरीदकोट पुलिस ने इस साल जनवरी माह में जैतो के राइस मिलर हत्याकांड में वांछित सिम्मा बहिबल को उसके भाई फुलविंदर सिंह व दो अन्य साथियों समेत देहरादून से पकड़ा था। दोनों भाई वर्तमान में जेल में बंद हैं। इस मामले में सिम्मा बहिबल की माता मनप्रीत कौर ने विजिलेंस ब्यूरो के पास लिखित शिकायत की है, जिसकी पड़ताल विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कर रही है।
सिम्मा बहिबल की माता मनप्रीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके दोनों बेटों सिम्मा बहिबल और फुलविंदर सिंह को देहरादून से पकड़ने के बाद उन्हें फरीदकोट लाया गया था। फरीदकोट पुलिस ने फुलविंदर सिंह की 7 फरवरी 2017 को थाना जैतो में दर्ज से कार छीनने की केस में गिरफ्तारी दिखाई। वहीं उसका बेटा 7 दिसंबर 2016 से 27 दिसंबर 2017 तक कुवैत में था। मनप्रीत कौर का आरोप है कि इस दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें फरीदकोट पुलिस के एक इंस्पेक्टर का संदेश दिया कि यदि उनके परिवार ने पुलिस को पैसे न दिए तो वह फुलविंदर सिंह पर झूठे केस दर्ज कर देंगे। इसके बाद मनप्रीत कौर ने जमीन ठेके से मिले 14 लाख के दो चेक और 9 लाख की नकदी, अपने देवर जसविंदर सिंह के साथ जाकर उक्त प्रॉपर्टी डीलर को दी।
विज्ञापन

दोनों चेकों में से 6 लाख का चेक कैश करवा लिया। वहीं 8 लाख वाला चेक वापस लौटाकर उनसे ही कैश करवाया गया। इसके बाद पुलिस फुलविंदर सिंह का पासपोर्ट वापस करने के नाम पर 10 लाख की और मांग की जाने लगी। इस मामले में आईजी बठिंडा जोन मुखविंदर सिंह छीना ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गैंगस्टर के परिवार से पुलिस के नाम पर रकम वसूली की जांच विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के एसएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed