{"_id":"59dfa2b04f1c1bf2538b6f4a","slug":"141507828400-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बेरहमी से पिटाई कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की बेरहमी से पिटाई कर की हत्या
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव चक पंजेके ढाणी नारायण सिंह में जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान छिंदो बीबी (48) के तौर पर हुई है।
मौता सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सौदागर सिंह वासी चक पंजेके अपने प्लॉट के साथ लगती उसकी ढाई फुट जमीन पर कब्जा करना चाह रहा था। इसको रोकने के लिए उसकी पत्नी छिंदो बीबी ने आरोपियों का विरोध किया। सौदागर सिंह, रेशमा, जसविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह ने मिलकर छिंदो की बुरी तरह पिटाई की। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मौता सिंह के बयान पर सौदागर सिंह, रेशमा, जसविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह कर रहे हैं।