फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो लोगो को कुचला, मौत

तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो लोगो को कुचला, मौत

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ़्तार कार ने  बाइक सवार दो लोगो को कुचला, मौत
तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने किया रोष-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। मंडी अरनीवाला के तहत आती ढाणी काहना राम में सोमवार देर शाम एक कार चालक ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अरनीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

गांव टाहलीवाला बोदला निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बलजीत सिंह अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ बाइक पर सोमवार रात अरनीवाला से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे जब दोनों ढाणी काहना राम के पास पहुंचे तो बाइक के पीछे आ रही कार के चालक ने बड़ी ही लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। ढाणी के लोगों ने इसकी सूचना थाना अरनीवाला पुलिस को दी। मृतक के भाई हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हादसे के नाम पर हत्या की गई है। इस संबंधी पुलिस की ओर से पहले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 304 के तहत कार्रवाई की गई थी। बाद में धारा को 304-ए में बदल दिया गया। इसके रोष स्वरूप उन्होंने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इससे दोनों ओर से काफी देर तक यातायात जाम रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed