फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सोशल मीडिया पर शुरू हुई गाली-गलौच खूनी संघर्ष में तबदील

सोशल मीडिया पर शुरू हुई गाली-गलौच खूनी संघर्ष में तबदील

Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुरू हुई गाली-गलौच खूनी संघर्ष में तबदील
अकाली सरपंच ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, पांच गंभीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुरू हुई गाली-गलौज खूनी संघर्ष में बदली
वैन में सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, ड्राइवर और रास्ते से गुजर रही बुजुर्ग घायल
जमीन की नीलामी को लेकर चल रहा था विवाद
मंगलवार रात को दोनों पक्षों में हुई थी तकरार, पुलिस ने करा दिया था शांत
अमर उजाला ब्यूरो
ममदोट (फिरोजपुर)।
गांव बेटू कदीम में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात सोशल मीडिया पर गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बुधवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। अकाली सरपंच ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस खूनी वारदात में एक परिवार के तीन सदस्य, स्कूली वैन का चालक व रास्ते से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला को छर्रे लगे, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, यहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया है। सूचना मिलते ही फिरोजपुर से एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक गांव बेटू कदीम में पंचायती जमीन की निलामी को लेकर अकाली सरपंच इंद्रजीत सिंह उर्फ पम्मा और रविंदर खुल्लर उर्फ बब्बू के बीच पिछले साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। मंगलवार को रात करीब 10 बजे इंद्रजीत और बब्बू के बीच तकरार हो गई। पुलिस ने पहुंच दोनों को शांत करवाया। दोनों का आमने-सामने घर है। बुधवार सुबह सरपंच इंद्रजीत सिंह ने सतपाल खुल्लर, रविंदर खुल्लर उर्फ बब्बू व राकेश खुल्लर पर बंदूक से गोलियां चला दीं। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान स्कूली बच्चों से भरी वैन वहां से गुजर रही थी कि उसके चालक भारत भूषण उर्फ सोनू मेहता व वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला दर्शना रानी भी गोली के छर्रें लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां पर उनकी नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना ममदोट के प्रभारी अमरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

फोटो संख्या-10एफजेडआरपी01
कैप्शन--ममदोट (फिरोजपुर) के गोली कांड में जख्मी हुई महिला दर्शना रानी व अन्य लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed