{"_id":"59e0eabd4f1c1bf3538b7582","slug":"131507912381-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा मलकीत को शराब में मिलाकर दिया था जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा मलकीत को शराब में मिलाकर दिया था जहर
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकीत को शराब में दिया था जहर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, पांच पर केस, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मलकीत सिंह निवासी गांव चक हामद आरएफके की मौत शराब में जहर मिलाकर देने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक मलकीत सिंह की पत्नी मनजीत कौर वासी गांव चक हामद आरएफके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी हरविंदर सिंह का सुच्चा सिंह के दीवार का विवाद चल रहा था। मलकीत सिंह दोस्त सुच्चा सिंह की मदद करता था। इसीके चलते आरोपी हरविंदर सिंह दो जनवरी 2017 की रात नौ बजे मलकीत सिंह को घर से शराब पीने के लिए ठेके पर लेकर गए। आरोपियों ने शराब में जहर मिला दिया। जहर मिली शराब पीने के बाद मलकीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मलकीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि मलकीत की मौत जहर से हुई है। आरोपियों ने मलकीत को शराब में जहर मिलाकर दिया था। थाना सदर पुलिस ने मनजीत कौर के बयान पर आरोपी हरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह वासी चक हादम आरएफके, नाजर सिंहव गुरदेव सिंह वासी बगे वाला थाना आरएफके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाजर सिंह व गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।