फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर अहाता मालिक की मौत

अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर अहाता मालिक की मौत

Tue, 16 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर अहाता मालिक की मौत
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे तंगोशाह के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अहाता मालिक की मौत हो गई। मृतक मनोहर लाल निवासी गांव बेगोवाल का रहने वाला था। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक का पता करवाने के लिए नाकों पर सूचित किया है।

थाना तारागढ़ के एएसआई राम भजन ने बताया कि मृतक की पत्नी रानो देवी ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि गांव चेचियां में पति मनोहर लाल अहाता चलाते थे। बीती रात को पति अहाता बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब मनोहर गांव तंगोशाह से कुछ ही दूरी पर पहुंचेे तब पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मनोहर को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें पास लगते अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed