फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कालगर्ल भेज वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कालगर्ल भेज वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 09 Apr 2019 10:40 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
कालगर्ल भेज वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

होशियारपुर। थाना सिटी की पुलिस ने सरकारी स्कूल के अध्यापक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक फोटो खींच कर ब्लैक मेल करने वाले एक गिरोह की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर कर सात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि बहादुरपुर में स्थित गोबिंदगढ़ के निवासी राजन मरवाहा ने पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार उर्फ लौटा, गुरजीत कुमार निवासी निवासी राम नगर, बलविंदर सिंह उर्फ विक्की निवासी सुंदर नगर, मीना पत्नी हरमिंदर सिंह निवासी लाजवंती नगर, सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी आदर्श नगर कालोनी पिप्पलांवाला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दो आरोपी महिलाएं सीमा व सिमरन को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों से चेक बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed