फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   345 किलो डोडे की सप्लाई करने जा रहे 2 गिरफ्तार, एक फरार

345 किलो डोडे की सप्लाई करने जा रहे 2 गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 31 Mar 2019 09:52 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
345 किलो डोडे की सप्लाई करने जा रहे 2 गिरफ्तार, एक फरार
345 किलो डोडे की सप्लाई करने जा रहे 2 गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

डोडे की खुशबू खत्म करने के लिए ट्रक में रखे भेड़ों के बाल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 2 लोगों को 345 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कैंट की पुलिस ने परागपुर के पास की नाकांबदी के दौरान चूरा पोस्त सहित 2 लोगों को काबू कर लिया। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिस ट्रक में यह चूरापोस्त लाया जा रहा था। पुलिस ने उस ट्रक को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगतार सिंह निवासी गांव खोखरां, रोपड़ और बलजिन्द्र सिंह निवासी शेरपुर लुधियाना के तौर पर हुई है। फरार साथी की पहचान हेम सिंह पुत्र बिकर सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।
इस बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एसीपी कमलजीत सिंह, एसीपी रनवीर सिंह, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह संधू और एएसआई नरिन्द्र मोहन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में नशा तस्कर भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर आ रहे है। परागपुर चौकी पुलिस ने नाकाबंदी करके ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 345 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी जगतार सिंह और बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका साथी हेम सिंह मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपियों ने माना कि वह जम्मू-कश्मीर से डोडे की सप्लाई लेकर पंजाब में नशा तस्करों को बेचते है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस वक्त वह ट्रक में डोडे की सप्लाई लेकर आते हैं तो इसकी महक से पता चल जाता है कि ट्रक में डोडे है। महक को खत्म करने के लिए उन्होंने भेड़ों के बाल रखे हुए थे, जिससे महक ना आए। उन्होंने माना कि एक बार की डोडे की सप्लाई देने में उन्हें 5 लाख के करीब मिल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed