फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाजार में भीड़ देख आरोपी गाड़ी छोड़ भागे

बाजार में भीड़ देख आरोपी गाड़ी छोड़ भागे

Tue, 08 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाजार में भीड़ देख आरोपी गाड़ी छोड़ भागे
गाड़ी से हेरोइन और मोबाइल बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट पुलिस की ओर एक स्विफ्ट गाड़ी का पीछा करने पर आरोपी बाजार में भीड़ देख गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन और एक मोबाइल बरामद हुआ। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

एएसआई सुखदर्शन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के लिए घोड़े चक रोड ममदोट हिठाड़ में मौजूद थे। वहां से एक स्विफ्ट गाड़ी गुजरी जिसे रुकने के लिए इशारा किया लेकिन आरोपी गाड़ी भगाकर ले गए। गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी वासी ममदोट हिठाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त गाड़ी का पीछा किया। आरोपी बाजार की तरफ गाड़ी लेकर भागे। आरोपियों ने बाजार में भीड़ देखते हुए गाड़ी वहीं छोड़ दी और खुद भाग निकले। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को दस ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल बरामद हुआ है। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह और ेअज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed