{"_id":"5b61ecb34f1c1bde6d8b5a5f","slug":"121533144243-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा को पानी में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगा को पानी में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को पानी में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म
मलोट (मुक्तसर)। नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में नाबालिग छात्रा ने बताया है कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी राजदीप सिह नामक लड़के के साथ दोस्ती थी और उनकी अकसर ही फोन पर बातें हुआ करती थीं। बीते दिनों वह लड़के को मिलने गई। राजदीप ने उसे मलोट रेलवे पुल के नीचे बुलाया। यहां पर प्यास लगी होने के कारण उसने पानी पीया। पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद राजदीप सिंह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। वह उसे खेतों में बने एक कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वहीं रेलवे पुल के पास छोड़कर फरार हो गया। उसने घर जाकर पूरी बात अपने परिवार को बताई। जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से बाद में सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नाबालिग के बयानों पर कार्रवाई करते हुए राजदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।