{"_id":"5b4b7a6a4f1c1b3b748b4ec9","slug":"121531673194-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने हेरोइन के साथ पकड़ा किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने हेरोइन के साथ पकड़ा किसान
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने हेरोइन के साथ पकड़ा किसान
ट्रैक्टर के मीटर गेज में छुपाकर ला रहा था सात सौ ग्राम हेरोइन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी कुलवंत के पास से एक किसान को ट्रैक्टर के मीटर गेज के बॉक्स मेें छुपाकर लाई जा रही 700 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।
बीएसएफ के अनुसार 77 बटालियन की चेक पोस्ट के पास लगे कंटीले तार के पार धान की रोपाई करने गया किसान मेजर सिंह वासी कामल वाला जब शाम के समय वापस आया और बीएसएफ के बीपी नंबर 176/7/8 से ट्रैक्टर लेकर निकलने लगा तो जवानों ने उसे रोक लिया। किसान व ट्रैक्टर की तलाशी के दौरान मीटर गेज में छुपाकर लाई जा रही 700 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया। आरोपी किसान को बीएसएफ पकड़कर पूछताछ कर रही है। बार्डर पार से हेरोइन तस्करी की लगातार आ रही खबरों को देखते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आईजी मुकुल गोयल ने बीएसएफ को 24 घंटे चौकस रहने के आदेश दिए हैं। इस साल अब तक भारत-पाकिस्तान की पंजाब से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से 162.665 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
------------------
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी07
कैप्शन---फिरोजपुर में बीएसएफ के अधिकारी हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर की जानकारी देते हुए