फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशीली गोलियों समेत पकड़ा आरोपी निकला कातिल

नशीली गोलियों समेत पकड़ा आरोपी निकला कातिल

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
नशीली गोलियों समेत पकड़ा आरोपी निकला कातिल
नशीली गोलियों संग पकड़ा आरोपी निकला कातिल
विज्ञापन

चोरियों की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाकाबंदी के दौरान नशीली गोलियों समेत पकड़ा गया युवक कातिल निकला। पुलिस ने युवक को नशीली गोलियों समेत दबोचा था। इस मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तो पता चला कि वह करीब डेढ़ वर्ष पहले कत्ल समेत चोरियों की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
सीआईए स्टाफ में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जसविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार हरविंदरपाल सिंह ने मलोट की शेखू रोड पर गैस एजेंसी के पास भोला सिंह उर्फ पवन निवासी चक्क रुलदूवाला थाना संगत (बठिंडा) को 990 नशीली गोलियों समेत काबू किया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान उस युवक ने बताया कि वह बठिंडा क्षेत्र से मोटरसाइकिल भी चोरी करता रहा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोटरसाइकिल भी बरामद की। सख्ती से पूछताछ दौरान उसने सात मई 2016 को जग्गर सिंह उर्फ जग्गा निवासी चक्क रूलदू सिंह वाला और करमजीत कौर के साथ मिलकर करमजीत के पति मलकीत सिंह निवासी बीड़ तालाब (बठिंडा) के कत्ल की बात भी स्वीकारी। उसके अनुसार जग्गर सिंह तथा करमजीत कौर के संबंध थे। इसलिए उसने इनके कहने पर मलकीत का कत्ल किया था। इस संबंध में थाना बठिंडा में मामला भी दर्ज है। करमजीत कौर व जग्गा सिंह इस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन

एक वर्ष से नाम बदलकर मलोट में रह रहा था आरोपी
आरोपी भोला सिंह करीब एक वर्ष से मलोट में अपना नाम पवन रख कर रहा था और नशीली गोलियां बेचने के कारोबार में संलिप्त था। यह गोलियां वह राजस्थान के गांव गोरीवाला से लाता था। पुलिस ने आरोपी को मलोट में जेएमआइसी शिल्पी गुप्ता की अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed