फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दंपती का वर्क वीजा लगाकर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख ठगे

दंपती का वर्क वीजा लगाकर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख ठगे

Tue, 12 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दंपती का वर्क वीजा लगाकर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख ठगे
आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने दंपति को वर्क वीजा लगाकर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने के आरोप में मोगा के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

लखविंदर सिंह वासी मकान नंबर-आठ, बागी रोड फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी जगदेव सिंह, अर्जन सिंह व गुरमीत सिंह वासी अहाता बदन सिंह गली नंबर-छह जिला मोगा के साथ हुई। आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी दलजीत कौर का वर्क वीजा लगाकर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए एक लाख रुपये लिए। आरोपियों ने जब काफी दिनों तक उनका काम नहीं किया तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। लखविंदर ने खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी जगदेव सिंह, अर्जुन सिंह व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। उक्त मामले की तहकीकात एएसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed