फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में टीए घोटाला

रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में टीए घोटाला

Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में टीए घोटाला
सभी केंद्र
विज्ञापन


विजिलेंस ने 18 रेल कर्मियों का दो साल का रिकार्ड लिया कब्जे में
रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में टीए घोटाला
इलेक्ट्रिकल विभाग के क्लर्क का तबादला कर भेजा कटड़ा
टीए के पांच हजार के पीछे जीरो लगाकर पचास हजार रुपये वसूलते थे रेलकर्मी
जालंधर इलेक्ट्रिकल विभाग में विजिलेंस ने की कार्रवाई
अनिल कुमार
फिरोजपुर।
रेलवे विजिलेंस टीम ने इलेक्ट्रिकल विभाग फिरोजपुर में छापेमारी कर फर्जी ट्रेवलिंग अलाउंस (टीए) घोटाला पकड़ा है। टीम अपने साथ उन 18 रेलकर्मियों का दो साल का रिकॉर्ड दिल्ली ले गई है, जो फर्जी टूर बनाकर टीए वसूलते रहे। विजिलेंस इसी प्रकार का घोटाला जालंधर इलेक्ट्रिकल विभाग में पकड़े जाने की बात कह रही है, ये सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। इस घपेलबाजी की शिकायत इसी विभाग के एक रेलकर्मी ने विजिलेंस से की थी। घोटाले के उजागर होते ही संबंधित विभाग के एक क्लर्क का तबादला कर कटड़ा भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर के रेलवे पावर हाउस की इलेक्ट्रिकल विभाग में दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। टीम ने टीए से संबंधित रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया तो उसमें कई खामियां सामने आईं। रेलकर्मी टूर पर न जाकर फर्जी टीए बनाकर पिछले कई महीनों से पैसे वसूलते आ रहे थे। इस बात की जानकारी संबंधित विभाग के क्लर्क और अधिकारियों को भी थी, लेकिन ये मामला मिलीभगत से चलता रहा। टीम ने दो साल का रिकॉर्ड चेक किया। फिरोजपुर के ऐसे लगभग 18 रेलकर्मी हैं, जो फर्जी टीए लेेते रहे और टीए की रकम भी बहुत अधिक बनाते थे। कुछेक रेलकर्मी दस्तावेज में लिखे पांच हजार के पीछे एक जीरो लगाकर उसे पचास हजार रुपये कर देते थे और अन्य विभाग के कर्मियों से मिलकर उसे पास करा लेते थे।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि पिछले लगभग दस साल का रिकार्ड विजिलेंस चेक कर रहे तो बड़ा घोटाला सामने आएगा, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जो इलेक्ट्रिकल पावर हाउस में थे और दूसरे विभाग में चले गए हैं, ये घोटाला लंबे समय से चल रहा है इसमें कई रेलकर्मी फंसेंगे। उधर, इस संबंध में रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर का कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed