{"_id":"597382de4f1c1b18368b46d4","slug":"121500742366-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अनाज मंडी के एक घर से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई अनाज मंडी के एक घर से ढाई लाख की चोरी
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार सोता रहा और हो गई चोरी
फरीदकोट। नई अनाज मंडी के एक घर में शुक्रवार रात घुसे चोर 70 हजार की नगदी व करीब पौने दो लाख रुपये के गहने उड़ा कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिन्हें चोरी की वारदात का शनिवार सुबह पता चल पाया। इस मामले में सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।
इस मामले में घर की मालकिन शीला रानी ने बताया कि नियमित दिनों की तरह शुक्रवार रात भी उनका परिवार खाना खाने के बाद करीब 11 बजे सो गया था। सुबह करीब तीन बजे जब वह उठी तो उसने पाया कि अलमारी खुली पड़ी है और अंदर की लाईट भी जग रही है। सामान जांचने पर अलमारी से करीब 70 हजार की नगदी के अलावा सोने के गहने गायब मिले। इस मामले में थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबु कर लिया जाएगा।
घर से चार मोबाइल व तीन हजार चोरी
कोटकपूरा (फरीदकोट)। लाजपत नगर के एक घर से शुक्रवार रात चार मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के मालिक दर्शन सेठी ने बताया कि रात के समय उनका परिवार चुबारे वाले कमरे में सो रहा था। इसी दौरान घर में घुसे चोर कमरों से उनके फोन व नगदी लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।