फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पत्नी व ससुरालियों की पिटाई से शर्मसार नौजवान ने जहर खाया,मौत

पत्नी व ससुरालियों की पिटाई से शर्मसार नौजवान ने जहर खाया,मौत

Tue, 18 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पत्नी व ससुरालियों की पिटाई से शर्मसार नौजवान ने जहर खाया,मौत
ससुरालियों ने पीटा, युवक ने जान दी
विज्ञापन

जैतो (फरीदकोट)। दशमेश नगर में मंगलवार को एक नौजवान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि उसकी पत्नी ने ने मामा व ममेरे भाई के साथ मिलकर पिटाई की थी। इससे शर्मसार होकर उसने आत्महत्या कर ली।

मृतक नौजवान टेक चंद उर्फ टोनी (30) की माता कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। उसका अपनी पत्नी बबली के साथ लड़ाई झगड़ा रहता था। टेक चंद के शराब पीने की आदत के कारण बबली रूठकर मायके चली जाती थी और पंचायत होने पर आ जाती थी। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह बबली ने अपने मामा जगदेव सिंह, ममेरे भाई सतपाल सिंह को रोड़ीकपूरा से बुला लिया। उन्होंने बबली के साथ मिलकर टेकचंद की पिटाई दी। माता कौशल्या के अनुसार इस घटना के कुछ समय बाद टेकचंद उन्हें बेहोशी की हालात में गोदाम के पास मिला। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की माता के बयान पर पत्नी बबली, मामा ससुर जगदेव सिंह व ममेरे भाई सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed