{"_id":"5cacce37bdec22144d7e1fef","slug":"11554828855-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को गालियां निकालने वाले सीवरमैन को कमिश्नर ने 3 घंटे में किया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई को गालियां निकालने वाले सीवरमैन को कमिश्नर ने 3 घंटे में किया सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई को दी गालियां, सीवरमैन सस्पेंड
पहले भी अफसरों से बदसलूकी करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। चार दिन ड्यूटी पर नहीं आने पर जेई ने जब सीवरमैन को लताड़ लगाई तो उसने उलटा जेई को ही सारे स्टाफ के सामने गालियां देना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर कमिश्नर सोनाली गिरी ने सीवरमैन को 1 घंटे के भीतर सस्पेंड कर चार्जशीट जारी कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जूनियर इंजीनियर परमजोत सिंह सुबह सीवरमैनों की हाजिरी चेक कर रहे थे। इसी दौरान सीवरमैन राम भी आया। जेई ने उसे चार दिन काम पर न आने का कारण पूछा और लताड़ लगाई। जेई ने कहा कि अगर सीवरमैन का काम नहीं करना तो दफ्तर में बैठकर काम करो लेकिन इससे गुस्साए सीवरमैन ने सारे स्टाफ के सामने जेई परमजोत सिंह को गालियां देना शुरू कर दिया। स्टाफ के मना करने के बावजूद सीवरमैन नहीं रुका। इसके बाद जानकारी नवनियुक्त कमिश्नर सोनाली गिरी को मिली तो उन्होंने तुरंत कर्मचारी राम को सस्पेंड कर चार्जशीट जारी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी उक्त सीवरमैन अफसरों से उलझता रहा है।