{"_id":"5c9ba6babdec221448559743","slug":"11553704634-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति कार ने फाटक तोड़ा, दंपति सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज गति कार ने फाटक तोड़ा, दंपति सहित तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। तेज गति कार चालक ने मंगलवार देर रात सीतो-मलोट रोड पर बंद रेलवे फाटक को टक्कर मार दी। इससे फाटक के दोनों पोल टूट गए और अनियंत्रित कार खेतों में पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला और दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर घटना के बाद ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त फाटक का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे श्रीगंगानगर रेवाड़ी गाड़ी आते समय फाटक बंद था। इसी दौरान श्रीगंगानगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार फाटक के दोनों पोल तोड़ती हुई खेतों में जा गिरी। घटना में हरियाणा कुरुक्षेत्र के अंतर्गत गांव मरकंडा निवासी हरजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गगनदीप पुत्र सुशील और उसकी पत्नी ज्योति बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। घटना का समाचार मिलते ही रेल पथ निरीक्षक अधिकारी महावीर और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। फाटक मैन गुरनाम के बयान पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फाटक की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।