{"_id":"5c6c33b0bdec2259c006a7b7","slug":"11550594992-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद बाप-बेटे पर दातर और सुए से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद बाप-बेटे पर दातर और सुए से हमला
विज्ञापन
अपशब्द करने से रोका तो घर में घुसकर हमला
घायलों को सिविल अस्पताल में करवाया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नरोट मेहरा में आधी रात को 10-12 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर दातर और सूए से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल बेटे के माथे, सिर व उंगलियों जबकि पिता की पीठ और शरीर पर चोटें आई हैं। घायल बाप-बेटे को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल राजिंद्र कुमार और उसका बेटा हरीश नरोट मेहरा के रहने वाले हैं। घायलों ने सिविल अस्पताल से ट्रीटमेंट व मेडिकल करवाकर इसकी शिकायत सदर थाना में की है। घायल हरीश के माथे पर पांच टांके लगे हैं।
हरीश ने बताया कि बीते दिन उसके पिता गली से निकल रहे थे। इस दौरान उनके साथ वाले मोहल्ले के कुछ लोग गाली गलौच करने लगे। उसके पिता ने उन लोगों को समझाया और अपने घर आ गए। हरीश का कहना है कि उसके बाद वह लोग उनके घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे। उसने घर के बाहर निकलकर गाली गलौच करने वाले युवकों को मना किया। वह युवक उससे बहसबाजी कर चले गए लेकिन देर रात वहीं युवक अपने साथियों सहित उनके घर आ धमके। इन लोगों ने उनके घर में घुसकर दातर व सूए से हमलाकर दिया। हमलावरों ने हरीश के सिर पर दातर और पिता राजिंद्र की पीठ पर सूए से वार किए। हमले में जख्मी बाप-बेटे ने शोर मचाया तो लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके चलते हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों ने इसकी शिकायत सदर पुलिस से कर हमला करने वालों को जल्द पकड़ने की मांग रखी है। उधर, सदर पुलिस का कहना है कि हमला करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा।
फोटो:-4-घायल हरीश।