{"_id":"5c571e78bdec2273923c1bb2","slug":"11549213304-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद
गांव गज्जू पीर निवासी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव गज्जू पीर निवासी महिला की शिकायत पर थाना तारागढ़ की पुलिस ने गुरदासपुर निवासी एक व्यक्ति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने अप्रैल 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मार्च 2014 में उसकी शादी गुरदासपुर के गांव नवां शाला निवासी दलजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा और शादी में दिया दहेज का सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। महिला की शिकायत के बाद डीएसपी देहाती दविन्द्र सिंह ने मामले की जांच की और डीए लीगल से राय के बाद आरोपी दलजीत सिंह पर मामला दर्ज किया गया। वहीं जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।