फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एक व्यक्ति के नाम जमीन की रजिस्ट्री ना करके 65 लाख रुपये की ठगी मारी

जमीन की खरीद फरोख्त में 65 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 25 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति के नाम जमीन की रजिस्ट्री ना करके 65 लाख रुपये की ठगी मारी
फिरोजपुर। गांव धीरा-धारा में एक व्यक्ति से 140 कनाल 11 मरले जमीन का सौदा कर 65 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने उसके नाम रजिस्ट्री न करके ठगी की है। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। अमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी इंडस्ट्रियल एरिया मलवाल रोड फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी दादी बलबीर कौर के साथ आरोपी प्रदीप सिंह ने गांव धीरा-धारा में 140 कनाल 11 मरले जमीन का सौदा 65 लाख रुपये में तय किया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने गवाह के सामने पीड़ित से 65 लाख रुपये लिए थे। जिस दिन रजिस्ट्री की तारीख थी उस दिन आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए उपस्थित नहीं हुए। आरोपियों ने रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और न ही उनकी धनराशि वापस लौटाई। थाना कैंट पुलिस ने अमनदीप सिंह के बयान पर आरोपी प्रदीप सिंह, नवजोत सिंह, मनजीत कौर व गुरविंदर कौर वासी गली नंबर-एक, बस्ती भटियां वाली फिरोजपुर शहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की तफ्तीश थाना कैंट के एएसआई दर्शन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed