{"_id":"5b7d909442c792463b3b57ce","slug":"11534955668-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमाद ने सास के एनआरआई भाई की कार धोखे से अपने नाम करवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दमाद ने सास के एनआरआई भाई की कार धोखे से अपने नाम करवाई
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस अधिकारी का पति मांगकर ले गया कार, अपने नाम करवाई
आरोपी की सास के भाई का था वाहन, विवाद के बाद मांगने पर हुआ खुलासा
एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अपनी सास के भाई की कार मांगकर ले गया था। धोखे से गलत दस्तावेज तैयार करवाकर उसने कार अपने नाम करवा ली। आरोपी पंजाब की पीसीएस अधिकारी का पति है। 2017 में आपसी विवाद के बाद जब कार वापस मांगी गई तो मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में डा. परमजीत कौर जस्सल वासी शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा ने बताया कि वह सरकारी आर्ट एंड स्पोर्ट्स कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। जसपाल सिंह सुमन उनका भाई है। उनका भाई पक्के तौर पर इंग्लैंड में रहता है। वह परिवार समेत 2003 में इंडिया आया। उसने हुंडई की एसेंट कार खरीदी और डीटीओ जांलधर कार्यालय में अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाई। वह कार उनकी माता द्वारा प्रयोग की जा रही थी जिनकी 2012 में मौत हो गई। उसके बाद कार उनके पास ही थी।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी डा.नयन भुल्लर जो पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी शादी हरसिमरन सिंह भुल्लर वासी मोहाली के साथ हुई थी। हरसिमरन ने डा.भुल्लर पर दबाव बनाकर कार अपनी माता के प्रयोग के लिए मोहाली लाने के लिए कहा। जिस पर डा.नयन वो कार मोहाली ले गई। 2017 में उनका वैवाहिक विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कई बार कार वापस करने को कहा लेकिन हरसिमरन सिंह ने उनकी एक बात न सुनी। बाद में जांच के दौरान पता चला कि हरसिमरन सिंह ने गलत दस्तावेज तैयार करवाकर कार अपने नाम करवा ली है। इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने आरटीआई के तहत मोहाली डीटीओ कार्यालय से जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा जालंधर ने की। मामले में दिए तथ्यों को सही पाया गया और मामला दर्ज करने के लिए कपूरथला के एसएसपी को भेजा गया। एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देश पर सिटी पुलिस ने हरसिमरन सिंह भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।