फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चाकू मारकर छात्र की हत्या, पिता की दुकान पर बैठा था छात्र

चाकू मारकर छात्र की हत्या, पिता की दुकान पर बैठा था छात्र

Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर छात्र की हत्या, पिता की दुकान पर बैठा था छात्र
पिता से था विवाद, चाकू से गोदकर बेटे की हत्या
विज्ञापन

पिता की दुकान पर बैठा था, पिता खाना खाने गया था घर
गर्दन पर चाकू से तीन वार किये
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मंगलवार को खिंगरा गेट में उस समय सनसनी फैल गई, जब कृष्णा टेलिकॉम पर अपने पिता की दुकान पर बैठे 15 साल के बेटे को एक युवक चाकू मारकर फरार हो गया। चाकू मारने वाले की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात बुधवार दोपहर की है, जालंधर के भीड़भाड़ वाले खिगरां गेट क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 साल के लड़के को एक युवक ने चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार सेठ हुक्म चंद स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र वासु (15) छुट्टी होने के कारण स्कूल नहीं गया। दोपहर के वक्त वह अपने पिता विकास की कृष्णा टेलीकॉम नामक दुकान पर बैठा हुआ था। पिता पास ही स्थित अपने घर में खाना खाने गया था। तभी वहां पर पंकू नामक युवक आया व उसने चाकू से तीन वार वासू पर किए, जिसमें एक उसके गले के दहिनी तरफ जाकर लगा। इस प्रहार कर वासू गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर चाकू समेत फरार हो गया। इस घटना से सनसनी फैल गयी।
विज्ञापन

तत्काल घायल वासू को सत्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी पंकू का वासू के पिता विकास के साथ पैसों का लेन देन था और वह पैसा लेने के लिए बुधवार को दुकान पर आया था, जहां पर उसकी वासू से बहसबाजी हो गयी और इसी ताव में आकर उसने चाकू से वासू की हत्या कर दी। सूचना पाकर एसएचओ विजयकंवरपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पुलिस ने विकास के ब्यान कमलबद्ध कर आरोपी पंकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed