फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से लूटे तीन लाख 90 हजार

लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से लूटे तीन लाख 90 हजार

Sun, 10 Jun 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से लूटे तीन लाख 90 हजार
नकाबपोशों ने दुकानदार से 3.90 लाख लूटे
विज्ञापन

लुटेरों ने जाते समय दुकानदार पर दागी गोली, फर्श पर लगी
पुलिस ने पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा सिटी थाना के अंतर्गत बस अड्डे के नजदीक दो नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एक दुकानदार से तीन लाख 90 हजार 550 रुपये लूट लिए। लुटेरे जाते समय पिस्तौल से गोली दागी, जो दुकान के फर्श पर लगी। यह घटना शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे घटी। थाना जीरा सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में सुखदीप सिंह (32) निवासी मुहल्ला मलियां जीरा ने बताया उसकी करियाना की दुकान जीरा बस अड्डा के सामने है। वह शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दुकान बंद करने जा रहा था। इसी बीच एक कार दुकान के आगे रुकी। कार से दो नकाबपोश व्यक्ति उतरे। दोनों के हाथों में पिस्तौल थी। एक लुटेरे ने सुखदीप सिंह और दूसरे उसके नौकर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद गल्ले में पड़े तीन लाख 90 हजार 550 रुपये लुटेरे ले गए।
विज्ञापन

सुखदीप ने बताया कि कार के अंदर भी तीन लुटेरे बैठे थे। लुटेरों ने जाते समय उस पर पिस्तौल से गोली दागी, जो दुकान के फर्श पर लगी। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया पुलिस ने रविवार को पीड़ित के बयान पर पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले मक्खू में गैंगस्टरों ने एक क्लीनिक में घुस कर डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये लूट लिए थे। डाक्टर के विरोध पर गैंगस्टर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed