फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर पर अकेली देख सौलह वर्षीय लड़की के साथ किया दो व्यक्तियों ने दुराचार 15-11-45

घर पर अकेली देख सौलह वर्षीय लड़की के साथ किया दो व्यक्तियों ने दुराचार 15-11-45

Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
घर पर अकेली देख सौलह वर्षीय लड़की के साथ किया दो व्यक्तियों ने दुराचार 15-11-45
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)।
दो लोगों ने जबरदस्ती एक घर में घुसकर किशोरी से दुराचार किया। परिवार के सदस्यों ने घर पहुंचकर लड़की की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया था। वारदात थाना गुरुहरसहाए में पड़ते एक गांव में सोमवार को घटी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर अकेली थी। सुबह परिवार के सभी सदस्य कामकाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। सुबह नौ बजे आरोपी गुरप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। उसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। दुराचार करने के बाद दोनों भाग गए। जब उसके परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो उसने आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह व कुलविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed