{"_id":"5aaa9cc14f1c1bc0758b5af2","slug":"11521130689-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क परमिट पर कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 11 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्क परमिट पर कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 11 लाख ठगे
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर 11 लाख ठगे
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
मोगा के रहने वाले हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना सदर जीरा पुलिस ने एक युवक को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी मोगा के गांव ब्रह्म के रहने वाले हैं और फरार हैं।
प्रताप सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव बंडाला पुराना, तहसील जीरा फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी मुलाकात आरोपी गुरसेवक सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखजीत सिंह व रणजीत सिंह वासी ब्रह्म के जिला मोगा के साथ हुई। उक्त आरोपियों ने उनके बेटे सतिंदर पाल सिंह को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उनसे 11 लाख रुपये मांगे जो उन्होंने दे दिए। काफी समय बीतने पर भी उनके बेटे को आरोपियों ने वर्क परमिट पर कनाडा नहीं भेजा तो उसने आरोपियों से अपनी धनराशि वापस मांगी जो नहीं दी। इसपर प्रताप सिंह ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। थाना सदर जीरा के एएसआई वन सिंह ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद वीरवार को उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।