{"_id":"59528c9a4f1c1bad588b4750","slug":"11498582170-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से सवा करोड़ की हेरोइन व दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद से सवा करोड़ की हेरोइन व दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद से हेरोइन, दो पाक सिम कार्ड बरामद
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फेंसिंग पार खेत से सवा करोड़ की हेरोइन और दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर के पास मंगलवार को घटी है।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने खेत में हेरोइन छिपाई है, जिसे भारतीय तस्कर हासिल करेंगे। बीएसएफ ने बीओपी मेहंदीपुर के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में स्पेशल सर्च अभियान चलाया। वहां से ट्रैक्टर-ट्राली में लगने वाली एक लोहे की पाइप बरामद हुई। उस पाइप को काटने पर उसके बीच में से 245 ग्राम हेरोइन और दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।