{"_id":"5c7419f9bdec224e4507fa9e","slug":"111551112697-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर में ऊंची आवाज में बहस करना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने आकर तोड़ी टांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने घर में ऊंची आवाज में बहस करना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने आकर तोड़ी टांग
पठानकोट। सरना स्थित घर में अपने पारिवारिक सदस्यों से बहस व्यक्ति को मंहगी पड़ गई। बहस सुनकर पड़ोसी उनके घर आ धमका और ऊंची आवाज में बात कर रहे व्यक्ति की टांग पर हॉकी से कई वार किए, हमले में व्यक्ति की टांग टूट गई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल दीवान चंद की भाभी राजरानी ने बताया कि रविवार की शाम को घर में मामूली कहासुनी को लेकर दीवान चंद ने ऊंची आवाज बोलना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके पड़ोस में रहता व्यक्ति हाकी लेकर उनके घर आ धमका। राजरानी का आरोप है कि आरोपी दीवान चंद के गले में हाकी डालकर गेट पर ले आया और हाकी मार कर तोड़ दिया और गाली गलौज की। सदर थाने के एएसआई रामभजन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।