{"_id":"5ad8caab4f1c1ba6018b57b0","slug":"111524157099-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली वस्तु खिलाकर नौजवान की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली वस्तु खिलाकर नौजवान की हत्या की
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में युवक को दी जहरीली वस्तु, मौत
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव वाड़ा मनसूर वाला में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने एक युवक को जहरीली वस्तु खिला दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना जीरा पुलिस ने वीरवार को मृतक की दादी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जसविंदर कौर (75) वासी वाड़ा मनसूर वाला ने पुलिस को बताया कि वीरवार शाम को चार बजे पिकअप गाड़ी पर आरोपी खुशविंदर सिंह वासी वाड़ा मनसूर वाला उनके घर आया। उसके पोते कुलजीत सिंह (22) को गाड़ी में बैठाकर ले गया। शाम छह बजे आरोपी बेहोशी की हालत में कुलजीत को घर के बाहर फेंक कर चले गए। कुलजीत के मुंह और नाक से झाग निकल रही थी। उसे मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
जसविंदर कौर ने कहा कि उसे शक है कि आरोपियों ने उसके पोते को जहरीली वस्तु खिलाकर उसकी हत्या की है। थाना जीरा पुलिस ने आरोपी खुशविंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।