{"_id":"5abe72684f1c1bf1618b4870","slug":"111522430568-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनेरे से 22 लाख पचास हजार की मारी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनेरे से 22 लाख पचास हजार की मारी ठगी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर से 22 लाख पचास हजार ठगे
पुलिस ने अमृतसर के ज्वेलर के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
एक ज्वेलर के कारोबारी साथी ने जाली बिल तैयार कर 22 लाख पचास हजार रुपये की ठगी की है। दोनों का आपस में सोने के गहने लेन-देन का कारोबार था। थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार ज्वेलर संजय भोला के बयान पर अमृतसर के एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
ज्वेलर संजय भोला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका परमजीत सिंह के साथ सोने के जेवर लेन-देन का कारोबार था। आरोपी ने संजय भोला के दिए हुए खाली चेक पर 22 लाख 50 हजार की रकम भर कर बैंक से धनराशि निकाल ली और दो जाली बिल तैयार कर लिए। इस तरह आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस संबंध में संजय ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जांच एएसआई बलजीत सिंह कर रहे हैं।