{"_id":"5abd183c4f1c1bee618b45c9","slug":"111522341948-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन बेचने के आरोप में चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन बेचने के आरोप में चार तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन बेचने के आरोप में चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन बरामद की है। इनमें एक महिला भी शामिल है। थाना जीरा, लक्खोके बहराम व सदर फिरोजपुर ने उक्त तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना आरएफके के एएसआई रमेश मसीह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बाघेवाला के श्मशानघाट के पास से परविंदर सिंह सिंह वासी गांव आरएफके को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। इसी तरह सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के एसआई ओम प्रकाश ने गांव सोढीवाला से सुखदेव सिंह वासी भडेली भन थाना ममदोट को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना सदर जीरा के एएसआई परविंदर सिंह ने गांव हरदासा के पास से बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गुरजीत सिंह से पांच ग्राम और जसविंदर कौर वासी हरदासा से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।