{"_id":"5a54f22e4f1c1bc20a8b7770","slug":"111515516462-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर के भागने के आरोप में एएसआई समेत पांच पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्कर के भागने के आरोप में एएसआई समेत पांच पर मामला दर्ज
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी भागने में एएसआई समेत 5 पर केस
फिरोजपुर। सेशन कोर्ट परिसर के बख्शीखाने से अफीम तस्कर (हवालाती) के भागने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने एएसआई व दो हवलदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई व दोनों हवलदारों को पुलिस लाइन हाजिर किया है। पुलिस लाइन आफिसर मनजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अफीम तस्कर (हवालाती) राजिंदर सिंह वासी गांव बड़ला जाटो थाना कोटड़ी जिला भीमवाड़ा (राजस्थान) को सेंट्रल जेल फिरोजपुर से सोमवार को सेशन कोर्ट में पेश करने के लिए तीन पुलिस मुलाजिम लेकर आए थे। जब राजिंदर को बख्शीखाने से निकालकर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे तो तस्कर मुलाजिम को धक्का देकर वहां से भागा और कोर्ट के बाहर खड़ी डस्टर कार में बैठ कर फरार हो गया। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने एएसआई अरपिंदर सिंह, हवलदार राज पाल सिंह, हवलदार सर्बजीत सिंह, तस्कर राजिंदर सिंह व डस्टर कार में बैठे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।