फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रिटायर्ड सूबेदार सुरजीत सिंह कत्ल मामले में 3 लोग राउंडअप

रिटायर्ड सूबेदार सुरजीत सिंह कत्ल मामले में 3 लोग राउंडअप

Sat, 06 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार सुरजीत सिंह कत्ल मामले में 3 लोग राउंडअप
रिटायर्ड सूबेदार सुरजीत सिंह हत्या मामले में तीन लोग राउंडअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव झिकली करोली के रिटायर्ड सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह हत्या मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की ओर से मामले की तह तक जाने के लिए अलग-अलग गांवों से संबंधित तीन लोगों को राउंडअप किया गया है। बताया जा रहा है कि राउंड अप किए गए लोगों में से गांव झिकली करोली का ही एक सरकारी कर्मी है जबकि, दो व्यापारी गांव मनवाल के बताए जा रहे हैं।

मामून थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने इस बात को सिरे से नकार रही हैं। उनका कहना है कि मामला अंडर इंवेस्टिगेशन है और बहुत जल्द सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं वारदात के स्थान से कुछ ही दूरी पर सेना की चौकी पर लगे सीसीटीवी की भी मदद लिए जाने के संकेत हैं। सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह के भतीजे दीपक सिंह के अनुसार जिस हवेली में उनके चाचा की हत्या हुई है। उसी हवेली से वर्ष 2012 में उनकी भैंसें चोरी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस में सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह ने की थी। तब पुलिस जांच में उनकी भैंसें गांव मुद्दे स्थित ट्रक में लोड पाई गई। आरोपी गांव मनवाल के दो व्यापारी थे। उक्त मामला तब से अदालत में चल रहा है। इसी प्रकार गांव का एक सरकारी कर्मी भी गायब है। इसकी पूछताछ कर्मी के परिजनों ने पुलिस से की है। कर्मी के भाई ने स्पष्ट किया कि उनके भाई को शक के आधार पर पुलिस ने ही राउंडअप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed