फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस मुलाजिम खुदकुशी केस में सब इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत, विजिलेंस ने किया काबू

पुलिस मुलाजिम खुदकुशी केस में सब इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत, विजिलेंस ने किया काबू

Fri, 31 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम खुदकुशी केस में  सब इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत, विजिलेंस ने किया काबू
पुलिस मुलाजिम खुदकुशी केस में सहायक सब इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत, विजिलेंस ने किया काबू
विज्ञापन

जालंधर। पुलिस मुलाजिम द्वारा खुदकुशी करने के मामले में भी खाकी वर्दी वालों का दिल नहीं पसीजा और मृतक पुलिस मुलाजिम के पिता से ही सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत मांग ली। विजिलेंस ब्यूरो ने फिल्लौर थाने में तैनात अदालत में चालान पेश करने लिए पांच हजार की रिश्वत लेने वाला फिल्लौर थाने के सब-इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह को काबू कर लिया।

विजय कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी फिल्लौर ने बताया कि उनके पुलिस मुलाजिम बेटे रवि ने 10-9-2016 को आत्महत्या कर ली थी। इसी केस की जांच सब इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह कर रहा था। जिसने अदालत में चालान पेश करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। विजय कुमार के अनुसार बख्शीश सिंह पहले भी उनसे कभी मेडिकल तो कभी दस्तावेज तैयार करने के लिए कई बार रुपये ले चुका है। इस बार तंग होकर उन्होंने एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो को इसकी शिकायत कर बताया कि उसका बेटा भी पुलिस विभाग का ही मुलाजिम था। लेकिन सब इंस्पेक्टर का दिल नहीं पसीज रहा है। विजिलेंस के एसएसपी ढिल्लो ने तत्काल मामले की जांच डीएसपी सतपाल को सौंपी। डीएसपी सतपाल ने एक टीम को शुक्रवार को रंग लगे नोट देकर विजय कुमार के साथ भेजा। विजय कुमार ने जैसे ही रंग लगे नोट सब इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह को दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed