फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुत्र ने घोटने के वार से की पिता की हत्या

पुत्र ने घोटने के वार से की पिता की हत्या

Sun, 17 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुत्र ने घोटने के वार से की पिता की हत्या
जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था पिता, पुत्र कर रहा था विरोध
विज्ञापन

वारदात के समय बच्चाें के साथ मायके गई हुई थी आरोपी की पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिले के गांव चक्क जवाहरेवाला में पुत्र ने घोटने से वारकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव चक्क जवाहरेवाला निवासी जुझार सिंह (78) पुत्र गुरबख्श सिंह करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन के मालिक थे। वह इसमें से कुछ हिस्सा बेचना चाहते थे लेकिन उनका बेटा जसविंदर सिंह इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा रहता था। गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण कुछ दिनों से जसविंदर सिंह की पत्नी बच्चों समेत मायके गई हुई थी। घर में जुझार सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह अकेले थे। दोनों में जमीन बेचने के मसले को लेकर फिर से बहस हो गई। बहस से बाद बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान ही जसविंदर सिंह ने घर में पड़े घोटने से पिता जुझार सिंह पर वार करने शुरू कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ही जसविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी दविंदर कुमार व डीएसपी गुरतेज सिंह संधू ने मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गांव निवासी पलविंदर सिंह के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। बाद दोपहर जुझार सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी पुत्र जसविंदर सिंह को हिरासत में ले रखा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed