फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जिला पुलिस ने किसान से 60 हजार लूट मामले को सुलझाया

जिला पुलिस ने किसान से 60 हजार लूट मामले को सुलझाया

Thu, 11 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने किसान से 60 हजार लूट मामले को सुलझाया
किसान से 60 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सादिक (फरीदकोट)
जिला पुलिस ने 16 दिसंबर को सादिक में किसान से 60 हजार रुपये लूटने की वारदात को लगभग सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें से दो को सीआईए स्टाफ चंडीगढ़ पुलिस ने काबू कर लिया है। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए फरीदकोट पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन यहां के गांव महिमूआणा निवासी किसान घुक्कर सिंह पुत्र रेशम सिंह ने एचडीएफसी बैंक की शाखा में से 80 हजार रुपये निकलवाए थे। जब पैसे लेकर घुक्कर सिंह अपने साथी कृष्ण सिंह पुत्र हीरा सिंह के साथ अपने स्कूटर पर गांव को जा रहा था तो फरीदकोट रोड पर एक पैलेस के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही कार उनके आगे आकर रुकी। कार के रुकते ही उसमें से निकले युवकों ने पिस्तौल दिखाकर घुक्कर सिंह से 60 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने केस की पड़ताल थाना सिटी कोटकपूरा के प्रभारी एसआई खेम चंद पराशर को सौंपी। उन्होंने पड़ताल के दौरान घटना में शामिल बाघापुराना के गांव पिक्खा निवासी जगसीर सिंह सीरा समेत शाहकोट जोधा सिंह व गुरिन्द्र सिंह उर्फ मोटा की शिनाख्त कर ली है। सूत्रों के अनुसार इनमें से जोधा सिंह व गुरिंद्र सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने कार छीनने के मामले में काबू कर लिया है। इसी कार से सादिक में घटना को अंजाम दिया गया था। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सादिक लूट का मामला हल हो चुका है। चंडीगढ़ में पकड़े आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed