फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस अधिकारियों के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर मारी ठगी

पुलिस अधिकारियों के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर मारी ठगी

Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर मारी ठगी
पुलिस अफसरों के नाम पर तीन लाख ठगे
विज्ञापन

तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
एसपी (डी) ने की मामले की तहकीकात
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस अधिकारियों के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर ठगी मारने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले की पड़ताल एसपी (डी) भूपिंदर सिंह ने की।
पुलिस को दी गई शिकायत में जसबीर सिंह पुत्र सवरन सिंह वासी गांव तेगा सिंह वाला ने बताया आरोपी जसबीर सिंह पुत्र स्वरूप सिंह वासी ढोले वाला, बलदेव सिंह बिट्टू वासी लक्खा भेड़िया व जसबीर सिंह प्रापर्टी डीलर वासी गांव कमगर ने पहले महावीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी रत्ता खेड़ा के साथ आठ एकड़ जमीन का सौदा करवाया था। महावीर ने अपने पिता की जगह चाचा महल सिंह को खड़ा करके गलत रजिस्टरी करवा दी थी। जसबीर ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

तब आरोपियों ने उसे कहा कि उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ अच्छी बातचीत है। महावीर पर परचा दर्ज करवा देंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को तीन लाख रुपये देने होंगे। पुलिस अधिकारियों के नाम पर आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये ले लिए। जब जसबीर को पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ ठगी मारी है, तो इस संबंधी उसने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले की पड़ताल एसपी (डी) भूपिंदर सिंह ने की। तहकीकात के दौरान सबूत मिलने पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed