{"_id":"84b907010d7410255d3c648cd717fee7","slug":"crime-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न से तंग होकर महिला की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न से तंग होकर महिला की आत्महत्या
अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)।
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित हो रही एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते डीएसपी सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि गांव बारन(पटियाला) की मनदीप कौर की शादी आठ साल पहले यहां के गांव अकबरपुर के गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी।
मनदीप कौर की माता सवर्णजीत कौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी को ज्यादा दहेज लाने के लिए लगातार तंग किया जा रहा था। उनकी बेटी ने इसी प्रताड़ना से दुखी होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में लाया गया। डीएसपी ने कहा कि मृतका के पति गुरप्रीत सिंह और सास बलजीत कौर से खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।