{"_id":"6df371b26e8cfb52fb6e0f750da5d00a","slug":"cricketers-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कसा सट्टेबाजों पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कसा सट्टेबाजों पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए की टीम ने वीरवार को मैच के सट्टेबाजों पर छापेमारी कर चार को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दस मोबाइल फोन, नौ हजार की नकदी के अलावा एक लैपटॉप बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मैचों पर सट्टेबाजी का काफी लेखा जोखा बरामद किया है।
एसीपी स्पेशल ब्रांच सोमनाथ ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने विर्क इंक्लेव में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने गुरविंदर सिंह निवासी विर्क इंक्लेव, रवि जुल्का निवासी 90 मंजीत नगर बस्ती शेख उसके भाई अमर जुल्का और सुखप्रीत हनी को गिरफ्तार किया।
कोठी गुरविंदर सिंह की थी, जिसमें उसने पूरा सेट अप लगा रखा था। वीरवार को छापेमारी उस समय की गई, जब बंगलादेश और श्रीलंका के मैच के दौरान सट्टेबाजी करवाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन पर ग्राहक सट्टा लगा रहे थे। एसीपी सोमनाथ ने बताया कि इस दौरान पुलिस को काफी लेखा जोखा भी मिला है, जिसमें सट्टेबाजी करने वालों के नंबर और नाम भी मिले हैं। इसके जरिए पुलिस अन्य सट्टेबाजों पर लगाम कसेगी।